विश्व का पहला चलत् संस्कृत-गुरुकुलम् (Mobile Sanskrit Gurukul) ने प्रेस क्लब जम्मू के बाहर चलाई निशुल्क संस्कृत की क्लास

22 मार्च 2023

प्रेस विज्ञप्ति

*देववाणी संस्कृत को बढ़ावा देने में महंत रोहित शास्त्री अहम भूमिका निभा रहे हैं। : जोरावर सिंह जमवाल।*

जम्मू : विश्व का पहला चलत् संस्कृत-गुरुकुलम् (Mobile Sanskrit Gurukul) जम्मू में सिखा रहा है। बुधवार को जम्मू प्रेस क्लब के बाहर संस्कृत की निशुल्क संस्कृत क्लास का शुभारंभ टीम जम्मू के चेयरमैन जोरावर सिंह जमवाल ने किया। जोरावर सिंह जमवाल ने कहा कि श्री एमकैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के प्रधान महंत रोहित शास्त्री जी ने स्वर्गीय डॉ उत्तम चंद शास्त्री पाठक जन्मशताब्दी के निमित्त “मोबाइल गुरुकुल” का शुभारम्भ किया गया है।”मोबाइल गुरुकुलम्” संचालित श्रीकैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट, रायपुर, ठठर, जम्मू कश्मीर द्वारा किया जा रहा है।देववाणी संस्कृत को बढ़ावा देने में महंत रोहित शास्त्री अहम भूमिका निभा रहे हैं। राष्ट्र में संस्कृत भाषा को अग्रसर करने में महंत रोहित शास्त्री का समर्पण सुप्रसिद्ध है। युवा पीढ़ी भी महंत रोहित शास्त्री का अनुसरण कर प्रदेश एवं राष्ट्र संस्कृति संरक्षण में अपना योगदान दें।

इस अवसर ट्रस्ट के प्रदान महंत रोहित शास्त्री ने बताया कि आज टीम जम्मू के चेयरमैन जोरावर सिंह जमवाल के साथ मिलकर संस्कृत क्लास का शुभारंभ किया गया है। यह वाहन ट्रस्ट के सचिव राकेश गंडोत्रा ने दिया है। गांव एवं शहरो में हर जगह निशुल्क देववाणी संस्कृत सिखाई जा रही है ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है हर घर में संस्कृत हो।

इस अवसर पर एसडीपीओ सिटी सुनील केसर, एसओएस चेयरमैन राजीव चुनी,, राकेश गंडोत्रा, डॉ सत्य प्रिय, प्रमोद शर्मा, जगदेव सिंह चिब, उत्तम चंद शर्मा, सुनील सिंह, जैएस मन्हास, डॉ विवेक आर्य आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Share

Compare