भोजपुरी के लिये विशाल धरना प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 फरवरी 2017 को

“भोजपुरी जन जागरण अभियान” के राष्ट्रीय संयोजक राजेश भोजपुरिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस यानि 21 फरवरी 2017 दिन मंगलवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल समूह के साथ छठवाँ धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।

सरकार हर संसद सत्र व चुनाव के पहले भोजपुरी भाषा भाषियों को भोजपुरी के आठवीं अनुसूची में शामिल करने के आश्वासन का देकर पीछे हट जा रही है।आखिर कब तक उपेक्षित रहेंगे भोजपुरी भाषा-भाषी ?, कब तक उपेक्षित रहेगी भोजपुरी भाषा? संविधान में कब आयेगा प्रस्ताव?

इन सभी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा: –

1) भोजपुरी को संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल करने,

2)भोजपुरी को साहित्य अकादमी,संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा,विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के राष्ट्रीय पत्रता परीक्षा में शीघ्र शामिल करने,

3) भाषा- संस्कृति विषयक अनुसंधान, साहित्य निर्माण सहित प्रकाशन व्यवस्था, भाषाविद्, रंगकर्मी, साहित्यकार,पत्रकार,समाजसेवी,कलाकार,शिक्षक सम्मान पुरस्कार के योजना को मान्यता प्रदान करने,

4) भोजपुरी भाषी प्रदेश(बिहार,झारखण्ड,उत्तरप्रदेश,छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश,दिल्ली) को सरकार द्वारा भोजपुरी को द्वितीय राजभाषा का दर्जा सहित समस्त अधिकार,

5) भोजपुरी भाषा,संस्कृति,साहित्य,शिक्षा क्षेत्र और समाज के विकास के लिए प्रभावी योजना लागू करने,

6) प्राथमिक स्तर से स्नातकोत्तर स्तर तक भोजपुरी की पढ़ाई की व्यवस्था और भोजपुरी विषय से डिग्रीधारी छात्रों को पात्रता के अनुरूप रोजगार की वयवस्था

इन सभी मांगों को लेकर जुटेंगे भोजपुरिया ।सभी भोजपुरी के संगठनों से अपील और निवेदन है कि इस महाधरना में साथ आये और आवाज बुलंद करे। यह धरना भोजपुरी जन जागरण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष पटेल के नेतृत्व में होगा।

“भोजपुरी जन जागरण अभियान” के इस धरना प्रदर्शन को देश भर से भोजपुरी संस्था और सामाजिक संस्था समर्थन कर रही है और शामिल होगी,जिसमे शामिल हैं– अखिल भारतीय लेखक संघ, अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन, भोजपुरी एसोसीएसन ऑफ इण्डिया,भोजपुरी समाज जमशेदपुर ,भोजपुरी भारती, ढोढ़स्थान जनता बाजार, छपरा, भोजपुरी आंदोलन मुजफ्फरपुर,भोजपुरी मित्र मंच भोपाल, पुरवइया,मौलिक भारत,नेशनल यूथ पार्टी, इंद्रप्रस्थ भोजपुरी परिषद,नई दिल्ली,भोजपुरी समाज उत्तरप्रदेश ,गाजियाबाद,चंपारण,बिहार,झारखण्ड सहित कई भोजपुरी संस्था के प्रतिनिधि और सदस्य शामिल होंगे।

स्त्रोत-“भोजपुरी जन जागरण अभियान” के अभिषेक भोजपुरिया से प्राप्त


Disclaimer: The facts and opinions expressed within this article are based on its Source. www.HinduAbhiyan.com does not assume any responsibility or liability for the accuracy, completeness, suitability, or validity of any information in this article.

Share

Compare