गजब! भाजपा दिल्ली प्रदेश ने सड़क पर ऐसे पोस्टर लगवाए कि मोदी जी दिखाए भगवान राम से भी बड़े!!

22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले भाजपा का राजनैतिक प्रचार चरम पर है और चारों ओर भाजपा भगवान राम के नाम पर प्रचार कर रही है। भाजपा नेताओं के पोस्टरों पर भगवान राम के चित्र हम पहले भी देखते आए हैं। किंतु अब जब निर्माणाधीन राम मंदिर अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है तो भाजपा का प्रचार भी अधिक है।

इसी प्रचार के अतिउत्साह अथवा राजनीति के भ्रम में भाजपा दिल्ली प्रदेश ने दिल्ली की सड़कों पर आपत्तिजनक पोस्टर ही लगा दिए हैं जिसमे वो धार्मिक मर्यादा ही भूल गई है। ऐसे ही पोस्टर दिल्ली यूनिवर्सिटी से कैंप जाने वाली सड़क पर मैंने दोनो ओर लगे देखे तो अचंभा हुआ। इसलिए कैमरे से कुछ चित्र भी लिए।

क्या अब भाजपा के नेता मोदी जी का कद इतना बड़ गया है कि पोस्टर पर उनका चित्र भगवान राम से भी बड़ा छापा गया है जबकि मंदिर भगवान राम का बन रहा है। और उनके मंदिर प्रकोष्ठ के प्रभारी का चित्र भी भगवान राम से बहुत बड़ा छापा गया है जबकि भगवान राम का छोटा सा चित्र किनारे पर छाप दिया गया है।।

 

जब मैंने स्वयं देखा तो कुछ चित्र भी लिए और वीडियो भी बनाई।

अतिउत्साह में भाजपा दिल्ली प्रदेश ने दिल्ली की सड़कों पर लगवाए अमर्यादित पोस्टर!! राजनैतिक प्रचार में भगवान राम की ही गरिमा भूली। पोस्टरों पर भगवान राम का चित्र किनारे पर छोटा सा लगाया, मोदी जी का चित्र भगवान राम से भी बड़ा और मंदिर प्रकोष्ठ के प्रभारी करनैल सिंह का चित्र भी भगवान राम से बड़ा छापा! वीडियो मैने स्वयं बनाया है।

Posted by Jitender Nachiketa Khurana on Wednesday, 3 January 2024

अब ये त्रुटि से हुआ है अथवा भ्रम में हुआ अथवा राजनीति ही धर्म पर हावी होना चाहती है। ये तो भाजपा ही बता सकती है।

कारण जो भी हो। यह भगवान राम का अपमान है और ऐसे पोस्टर भाजपा को तुरंत हटवाकर भगवान राम से क्षमा मांगनी चाहिए। ये जिस भी पदाधिकारी ने लगवाए, उसे पद से भी हटा देना चाहिए। उसके बाद नया उचित पोस्टर चाहें तो लगवाएं किंतु उसे किन्ही पूज्य धर्मगुरु को दिखाकर अनुमति लेने के बाद ही लगवाए।

और भविष्य में राजनीति करते हुए भगवान राम का अपमान न करें। भाजपा ध्यान रखें कि भगवान राम का नाम लेते लेते ही भाजपा सत्ता तक पहुंची है और उनका पूरा सम्मान रखे।

भगवान श्री राम भाजपा के व्यक्ति विशेष नेता अथवा कार्यकर्ता नहीं कि उनका चित्र ऐसे ही किसी भी पोस्टर पर लगा दिया जाए। भगवान और अवतारों के चित्र प्रयोग करने के नियमो का पालन करना आवश्यक है।

जय श्री राम जय जय सिया राम🙏।

Jitender Khurana

जितेंद्र खुराना HinduManifesto.com के संस्थापक हैं। Disclaimer: The facts and opinions expressed within this article are the personal opinions of the author. www.HinduManifesto.com does not assume any responsibility or liability for the accuracy, completeness, suitability, or validity of any information in this article.

Leave a Reply

Share

Compare