हिंदू मैनिफेस्टो संगठन समाचार चैनलों पर उचित प्रस्तुतीकरण के संत प्रकोष्ठ बना रहा
आजकल सभी समाचार चैनलों पर अनेकों संत विभिन्न समाचार चैनलों की चर्चाओं में दिखाई देते हैं। उनमें अनेक ऐसे संत हैं जो उच्च कोटि के विद्वान है। किंतु कुछ राजनीति के लिए मात्र भगवा वस्त्र पहन कर बैठे हैं।
ज्ञानवान हो अथवा अज्ञानी, कहीं ना कहीं समाचार चैनलों पर आने वाले अधिकतर ऐसे लोग राजनीति से ही प्रभावित है और धर्म को पीछे छोड़ देते हैं। कुछ अपवाद हो सकते हैं। इसलिए नचिकेता जितेंद्र खुराना, संस्थापक हिंदू मैनिफेस्टो ने निर्णय किया है कि वह तीन सदस्य संतों की ऐसी समिति बनाएंगे जो धर्म और भक्ति से पूर्ण होगी और राजनीति से पूर्ण रूप से परे, और समाचार चैनलों पर धर्म का सापेक्ष पक्ष दिखाये। आजकल संत भी किसी न किसी रूप में भाजपा का समर्थन करते दिखाई देते हैं और उनके कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं जो अत्यंत लज्जा की बात है। वास्तव में भाजपा सहित सभी दलों को संतों के मार्गदर्शन में चलना चाहिए ना कि संतों को भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में।
इसलिए मीडिया में उचित प्रस्तुतिकरण के लिए एवं शुद्धिकरण के लिए तीन सदस्य समिति बनाई जा रही है जिसका नेतृत्व एक महामंडलेश्वर करेंगे, जिनसे वार्ता पूर्ण हो चुकी है। शीघ्र वे अन्य 2 संतों सहित मीडिया में दिखाई देंगे।
मीडिया हेतु इस संत समिति के विषय पर नचिकेता जितेंद्र खुराना से व्यक्तिगत स्तर पर बात करने पर अनेक समाचार चैनल के प्रमुख पत्रकारों ने इसमें रुचि दिखाई है और वह इस समिति के गठन की प्रतीक्षा में भी है।
समाचार चैनलों पर निश्चित रूप से संतों की प्रस्तुति में एक नई क्रांति आरंभ होगी।